कुरावली: कुरावली मिशन शक्ति केंद्र में काउंसलिंग से दंपति विवाद का हुआ समाधान
कुरावली थाना के मिशन शक्ति केंद्र पर प्रीती पत्नी मुन्ना लाल निवासी घिरोर रोड ने अपने पति पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। इस पर मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की। गुरुवार को दोनों ने आपसी कहासुनी को विवाद का कारण बताते हुए माफी मांगी और समझौता कर लिया।