कोठी महल: झालरिया में माँ के सामने 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 वर्षीय बच्चा, बचाव कार्य जारी, कलेक्टर-एसपी मौके पर
झालरिया गांव में गुरुवार रात 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया। बच्चा करीब 70 फीट गहराई में फंसा है। घटना रात करीब 8 बजे की है, जिसके बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी है। बच्चे तक पहुंचने के लिए समानांतर गड्डा खोदा जा रहा है, जिसमें 12 बजे तक करीब 30 फीट खुदाई हो चुकी है। बोरवेल में कैम