बदायूं: भकोड़ा गांव में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से एक व्यक्ति की मौत
Budaun, Budaun | May 16, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के भकोड़ा गांव के रहने वाले 48 वर्षीय पुरुषोत्तम पुत्र मयंक सहाय को शुक्रवार को हल्का बुखार आया था। तो गांव का ही झोलाछाप डॉक्टर उन्हें घर पर देखने पहुंचा। लेकिन उसके द्वारा जब पुरुषोत्तम को इंजेक्शन लगाया गया। तो उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।