तिलहर: नेशनल हाईवे स्थित सर्विस रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया धरना
दरअसल तिलहर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित नवीन गल्ला मंडी के पास सर्विस रोड पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से देर रात दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मंसूरपुर गोटिया गांव के रहने वाले विपिन और उमेश के रूप में हुई है। परिवार के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों युवक कपसेंडा स्थित मेले में दुकान लगाए हुए थे।