रोहतास: रोहतास में शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद की नमाज अदा की जा रही है, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
Rohtas, Rohtas | May 28, 2026 रोहतास में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हो रही बकरीद की नमाज, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रोहतास जिले में बकरीद (ईदुज्जुहा) का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। गुरुवार सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने पहुंचे। पर्व को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।