चायल: भरवारी के एएच चिल्ड्रेन अकादमी में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, बच्चों के चेहरे खिले
कौशाम्बी। एएच चिल्ड्रेन अकादमी स्कूल दरियापुर मझियांवा भरवारी में सोमवार वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रिजल्ट वितरित किए गए तथा कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उपहार देकर उत्साहवर्धन किया गया।