गुना नगर: मजरा टांडा: शास.स्कूल की कक्षा में पढ़ा रहे शिक्षक पर दूसरे शिक्षक ने बच्चों के सामने बोला ताबड़तोड़ हमला मची चीख पुकार
गुना जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय मजरा टांडा में शुक्रवार 3 जुलाई दोपहर 3 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शिक्षक ने कक्षा में पढ़ा रहे दूसरे शिक्षक पर बच्चों के सामने डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीड़ित शिक्षक अरुण नामदेव ने आरोप लगाया कि कटाऊ टांडा में पदस्थ शिक्षक नरेंद्र रघुवंशी नशे की हालत में स्कूल पहुंचे और बिना किसी कारण मारपीट शुरू कर दी।