जगाधरी: चौधरी कॉलोनी की महिला ने ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए तंग व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की थाने में दी शिकायत
राजेंद्र कौर ने पुलिस को शिकायत में बताया की शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग कुछ समय ठीक रहे बाद में उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। विरोध करती तो उससे मारपीट भी की जाती अब सुसराल पक्ष उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।