जगाधरी: 8 सितंबर को करनाल में होने वाले सिख सम्मेलन को लेकर साडोरा के सिख समाज ने लोगों को दिया निमंत्रण
सिख समाज की ओर से 8 सितंबर को करनाल के हुड्डा ग्राउंड में एक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूरे हरियाणा से सिख समाज से जुड़े लोग पहुंचकर अपने विचारों को रखेंगे। इसी को लेकर सिख समाज के लोगों के द्वारा साढ़ौरा के गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर सम्मेलन को कामयाब करने के लिए साढ़ौरा के लोगों को निमंत्रण दिया।