शाहजहांपुर: शाहजहांपुर पहुंची सपा की सिख समाज न्याय यात्रा, भुल्लर बोले- 10 साल की नाराजगी अब बदलाव में बदलेगी
शाहजहांपुर।समाजवादी पार्टी की सिख समाज सामाजिक न्याय यात्रा पीलीभीत से शुरू होकर लखीमपुर खीरी होते हुए शुक्रवार को शाहजहांपुर पहुंची। राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि यात्रा को इस बार अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है, जो पहले कभी देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से सिख समाज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।