घोड़ाडोंगरी: सारणी भाजपा कार्यालय में विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं के बीच कई लोगों ने थामा भाजपा का दामन
शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे क्षेत्रीय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे सारणी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विधायक के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यालय परिसर में फूल-मालाओं एवं जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया गया।