सहारनपुर: महापौर ने बताया, दो करोड़ की लागत से काजीपुरा कब्रिस्तान के सामने से सर्किट हाउस रोड तक बनेगा आरसीसी नाला
नवादा रोड वार्ड 10 में शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे महापौर डॉ. अजय कुमार, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई व नगरायुक्त शिपू गिरि ने नारियल फोड़कर व गेंती चलाकर आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। करीब दो करोड़ चार लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस नाले के निर्माण से नवादा रोड के लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी।