खुर्जा: भाकियू लोकशक्ति ने एसडीएम खुर्जा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया, बे मौसम बरसात से नष्ट फसलों के मुआवजे की मांग की
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने एसडीएम खुर्जा प्रतीक्षा पांडे को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया है, ज्ञापन के अनुसार संगठन द्वारा मांग की गई है कि मार्च अप्रैल में बे मौसम हुई बरसात से गेहूं सरसों आलू और मसूर जैसी फसले नष्ट हो गई है और किसानों को काफी नुकसान हुआ है, जानकारी बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 3:00 बजे दी गई।