कुम्भराज: जिले में आईटीआई में प्रवेश के लिए युवाओं को सुनहरा मौका, कलेक्टर ने वीडियो जारी कर दी जानकारी
Kumbhraj, Guna | Jun 8, 2026 गुना जिले में शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए इच्छुक युवा 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। 8 जून को कलेक्टर केके कन्याल में वीडियो जारी कर कहा, जिले में पांच शासकीय आईटीआई कॉलेज में 768 सीटें हैं 35% महिलाओं का आरक्षण है। विभिन्न रोजगार और कौशल विकास आधारित ट्रेडों में प्रवेश लेकर जिले के युवा तकनीकी कौशल विकास उद्योग में रोजगार स्वरोजगार पा सकते हैं।