मिर्ज़ापुर: एसपी के निर्देश पर जिले भर में पुलिस ने अभियान चलाकर 11 व्यक्तियों पर की कार्रवाई
एसपी अभिनंदन के निर्देश पर मंगलवार को जनपद में अभियान चलाकर पुलिस ने 11 व्यक्तियों पर कार्रवाई की है। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से करवाई किया जा रहा है।पकड़े गए सभी व्यक्तियों को संबंधित न्यायालय पेश किया गया था जहां से सभी को जमानत मिल गई है।