मिर्ज़ापुर: गुरसंडी में दान पात्र के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने दिया बयान
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के गुरसंडी में दान पात्र के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद घटनास्थल में पहुंचे एसपी ने बयान दिया है। उन्होंने बताया कि दान पात्र के विवाद में गोली मारी गई है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।