मिर्ज़ापुर: राजगढ़ थाने पर तैनात महिला आरक्षी ने सिपाही पर लगाया छेड़खानी का आरोप, जांच में मामला निकला असत्य
राजगढ़ थाने पर तैनात एक महिला आरक्षी ने थाने पर तैनात एक सिपाही पर छेड़खानी का आरोप लगाया। मंगलवार को एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जांच में मामला असत्य पाया गया है। उन्होंने कहा कि महिला को दबिश देने के लिए रात्रि में बुलाया गया था। लेकिन वह नहीं गई। इसके बाद आरोप पत्र लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जांच में मामला झूठा मिला