कामडारा: बालाघाट पुल के पास स्कूटी और बुलेट की टक्कर, तीन घायल, एक को रांची रेफर किया गया
Kamdara, Gumla | Apr 17, 2026 बाकुटोली बानो पक्की सड़क पर कुरकुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोयल नदी स्थित बालाघाट पुल के समीप शुक्रवार सुबह स्कूटी और बुलेट के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान डुमरटोली थाना बसिया निवासी सुधीर केरकेट्टा रायकेरा थाना कामडारा निवासी निकोलस धनवार और लतरा निवासी मनीष सिंह के रूप में हुई।