सिद्धमुख: सिद्धमुख के प्रगणक मुकेश कुमार का कमाल, समय से पहले कराई 100 प्रतिशत स्व-गणना, चूरू जिला कलेक्टर सुराणा ने किया सम्मानित
Sidhmukh, Churu | May 16, 2026 जनगणना 2027 के पहले चरण में शत-प्रतिशत स्व-गणना कराने वाले सिद्धमुख ग्रामीण के प्रगणक मुकेश कुमार को जिला कले€टर अभिषेक सुराणा ने प्रशंसा-पत्र से स मानित किया है।जिला कले€टर सुराणा ने प्रशंसा-पत्र में कहा कि यह जनगणना कार्य के प्रति निष्ठा व कर्मठता का प्रमाण है।मुकेश का कार्य अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बेहतरीन उदाहरण और उत्साहवर्धन का काम करेगा।