बदायूं: बदायूं के बुटला बोर्ड गांव के पास बाइक फिसलने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ
Budaun, Budaun | Jul 8, 2026 जनपद संभल के सोतीपुर गांव का रहने वाला 25 वर्षीय विकास पुत्र भूपसिंह बाइक द्धारा जनपद बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बरी का नगला गांव जा रहा था। तभी थाना उझानी क्षेत्र के बरेली - मथुरा हाइवे पर बुटला गांव के मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक चला रहा विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस ने घायल को उझानी सीएचसी में भर्ती कराया ।