हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर पत्नी की बीमारी का हवाला देकर मांगी गई अंतरिम जमानत, जांच में पर्चियां संदिग्ध पाई गईं
एनडीपीएस प्रकरण में गिरफ्तार एक आरोपी की ओर से फर्जी मेडिकल दस्तावेजों के आधार पर अंतरिम जमानत लेने की कोशिश का मामला सामने आया है। मामले में विशिष्ट न्यायाधीश, एनडीपीएस प्रकरण हनुमानगढ़ ने सख्त रुख अपनाते हुए जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया तथा संबंधित आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। आदेश पर जंक्शन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।