मढ़ौरा: अंवारी में हुई चोरी की घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने किया जांच
अंवारी में स्व लालबाबू मिश्र के यहाँ हुई लाखो की चोरी मामले में एसडीपीओ व थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर जांच किया जिसके बाद सारण फोरेंसिक टीम ने बुधवार की दोपहर बारह बजे जांच किया और सैंपल एकत्र किये। इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि घटनास्थल की जांच व फोरेंसिक के सहयोग से पुलिस दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।