चीनोर: गोलेश्वर धाम करहिया में शनिदेव हुए विराजमान,श्रद्धालुओं मे उत्साह का माहौल
क्षेत्र के प्रसिद्ध गोलेश्वर धाम करहिया में शनि देव महाराज की स्थापना होने के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। शनिवार के दिन यहां विशेष रूप से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शनि देव के दर्शन एवं पूजन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु गोलेश्वर धाम पहुंच रहे हैं।