पूरनपुर: जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए चंदा किया गया, गुरुद्वारा सिंह सभा में अध्यक्ष को सौंपा
पूरनपुर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर समाजसेवा और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चंदा इकट्ठा किया और ब्लॉक रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंचकर यह राशि अध्यक्ष को सौंपी। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि धर्म का असली संदेश मानवता की सेवा और जरूरतमंद की सहायता करना है।