रामगढ़: रेफरल अस्पताल में बीसीएम ने आशा कार्यकर्ताओं को प्रसव पूर्व की जानकारी दी
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर रामगढ़ रेफरल अस्पताल में बीसीएम मनीष कुमार के द्वारा आशा कार्यकर्ताओं की बैठक कराई गई। बैठक में प्रसव पूर्व बरते जाने वाले सावधानियां और महत्वपूर्ण जानकारियां आशा कार्यकर्ताओं को बीसीएम के द्वारा दी गई। ताकि आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य कर सकें।