बख्शी का तालाब: बंद पेट्रोल पंप से चोरी की गई बैटरियां बरामद, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने बंद पड़े पेट्रोल पंप के सोलर प्लांट से चोरी हुई पांच बैटरियां बरामद कर चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया।