जखनिया: गाजीपुर में NEET-UG परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 3201 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, कड़ी सुरक्षा में फिजिक्स ने बढ़ाई टेंशन
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG आज गाजीपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 7 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थियों ने अपने सपनों की उड़ान भरी, जहां सुरक्षा से लेकर पारदर्शिता तक हर स्तर पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।दरअसल गाजीपुर में रविवार को NEET-UG परीक्षा का आयोजन पूरी सख्ती और पारदर्शिता के साथ किया।