दनियावां: बांकीपुर मछरियावां के टाल क्षेत्र में चोरों ने 21 बिजली के पोल के तार काटे
Daniawan, Patna | Apr 12, 2026 बाँकीपुर मछरियावां टाल क्षेत्र में चोरों ने 21पोल की बिजली तार को काट लिया है। यह बिजली तार सिंचाई के लिए किसानों को दी जाने वाली विद्युत आपूर्ति के लिए लगाया गया है। तार को काटे जाने से सिंचाई के लिए दी जाने वाली विद्युत आपूर्ति ठप हो गया है। दनियावां विद्युत प्रशाखा के कनीय अभियंता क्राउन विकास कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि प्राथमिकि दर्ज कराया जायेगा।