बिचौली हप्सी: 3 किमी दौड़कर राऊ पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियार के साथ आरोपी, पिस्टल-कारतूस जप्त
गुरुवार 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को थाने की एक विशेष टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था और संदिग्धों की धरपकड़ के मद्देनजर सिलिकॉन सिटी इलाके में गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जब पुलिस टीम सिलिकॉन सिटी गेट के पास जैन मंदिर के पीछे स्थित एक खाली और सूने मैदान की तरफ पहुँची, तो वहाँ एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी और जवा