मऊरानीपुर: लहचूरा पुलिस ने बकरी चोरी गैंग पर शिकंजा कसा, मुठभेड़ में आरोपी समीर खान को दबोचा गया
लहचूरा थाना पुलिस ने बकरी चोरी के मामले में आरोपी समीर खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, 2700 रुपये नकद और एक्सयूवी 500 कार बरामद की। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई।