कोटपूतली: बानसूर के बिलाली में तेज आंधी से यज्ञ का टेंट गिरा, दो श्रद्धालु हुए घायल
Kotputli, Alwar | Jun 6, 2026
बानसूर क्षेत्र के बिलाली गांव में शनिवार को धार्मिक यज्ञ कार्यक्रम के दौरान तेज अंधड़ से विशाल टेंट भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में दो श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया है। तेज हवा के झोंकों से टेंट गिरने से स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।