हसनगंज: हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर टैंकर से टकराकर बस पलटी, 12 यात्री हुए घायल
खबर उन्नाव जनपद के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बीते शनिवार को देर रात 11:00 बजे टैंकर से टकराकर बस पलट गई जिसमें 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी पर पहुंची थाना हसनगंज पुलिस व यूपीआईडी की टीम ने घायलों को बस से बाहर निकाल कर इलाज के लिए हसनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा हैं।