हाथरस: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आवासीय वृद्धाश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया
आवासीय वृद्धाश्रम आगरा रोड मीतई पर जिलाधिकारी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आवासीय वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर जिलाधिकारी ने सभी वृद्ध जनों को फूल-माला पहनाकर व अंग वस्त्र भेंट कर फल मिष्ठान आदि वितरित किए। वृद्ध जनों की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।