गम्हरिया: सिंहेश्वर में टेम्पू से शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
मधेपुरा के सिंहेश्वर में पुलिस ने छापेमारी कर टेम्पू से 2 लीटर देशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान झिटकिया वार्ड-04 निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि वह टेम्पू से शराब की तस्करी करता था। पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर केस दर्ज कर लिया है आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।