गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: रामशिला ठाकुरबाड़ी में भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने लगाया गया कूलर और पंखा
गया में भीषण गर्मी से जहां आम लोग परेशान है वहीं अब भगवान को भी यह गर्मी सताने लगी है।शहर के रामशिला ठाकुरबाड़ी में स्थित भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष कूलर और पंखा लगाया गया है।यहां के पुजारी ने सोमवार की सुबह 10 बजे बताया कि यहां विशाल मूंगे की भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित है जो पूरे भारतवर्ष में अद्वितीय है।