संगरिया: संघर्ष समिति ने उपखंड अधिकारी को विभिन्न समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
संघर्ष समिति संगरिया द्वारा शुक्रवार दोपहर 12 बजे विभिन्न मांगो को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। जिसमें डेयरी संचालक पशुपालकों को आबादी क्षेत्र से बाहर स्थापित करने, गलियों, नालियों के निर्माण कर अतिक्रमण हटाने, सार्वजनिक पार्क व शौचायलयों की सफाई, रंग पुताई करने, कचरा सफाई, लाइटिंग व्यवस्था को सही करने व हड्डा रोड़ी अन्यत्र स्थापित करने की मांग की।