मेरठ: देहली गेट थाना क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से हुई ₹12 लाख की चोरी का पर्दाफाश, 72 घंटे में महिला गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Apr 8, 2026 मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से हुई 12 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने महज 72 घंटे में खुलासा कर दिया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 लाख 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की है, जबकि उसकी साथी अभी फरार है।