कटिहार: बारसोई रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान 22 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर भागने में सफल रहा
बुधवार की शाम 5 बजे उत्पाद अधीक्षक ने बारसोई रेलवे स्टेशन से शराब बरामद होने की जानकारी दी है। हालांकि इस दौरान तस्कर भागने में सफल रहे। उत्पाद अधीक्षक ने बताया की रेल पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम की संयुक्त जांच अभियान में लावारिस अवस्था में एक बैग में 22 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। हालांकि इस दौरान तस्कर भागने में सफल रहे।