कटिहार: विजय बाबू पोखर पर आकर्षक छठ घाट बनाने वाले लोग पुरस्कृत, थाना अध्यक्ष ने दिया पुरस्कार
हर साल की भांति इस बार भी आकर्षक छठ घाट बनाने वाले श्रद्धालुओं को पुरस्कृत किया गया। बुधवार की शाम 5 बजे विजय सपोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष और नगर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार के द्वारा आकर्षक छठ घाट बनाने वाले श्रद्धालुओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया।