मिर्ज़ापुर: भाकपा माले के आरा सांसद विपक्ष के नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन डीएम से नहीं मिले, कहा- यह हमारा अपमान
विपक्ष के नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे भाकपा माले के आरा के सांसद सुदामा प्रसाद से जब डीएम नहीं मिले तो उन्होंने कहा कि यह हमारा अपमान है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी को जानकारी था की हम मिलने आ रहे हैं इसके बावजूद वह गायब है। कार्यालय में वहां नहीं मिले। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस व अन्य पार्टियों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।