धनवार: कस्तूरबा में नामांकन को लेकर हुई बैठक
धनवार प्रखंड स्थित कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक शनिवार दोपहर 1 बजे आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया को प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक छात्राओं को लाभान्वित करने पर चर्चा की गई।