भरथना: बकेवर पुलिस ने अहेरीपुर गोपियापुर के पास अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बकेवर थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने रविवार दरशाम 7 बजे बताया कि अहेरीपुर चौकी प्रभारी भगवान सिंह ने टीम के साथ गोपियापुर मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े कोमल पुत्र मलखान सिंह निवासी थाना रामपुरा, जनपद जालौन को पकड़ लिया।