बालोद: चिखलाकसा सब्जी मंडी के पीछे युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, 20 अद्धी देशी शराब जब्त, टीआई अविनाश सिंह ने की कार्रवाई
Balod, Balod | Jul 2, 2026 राजहरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए चिखलाकसा निवासी एक युवक को 20 अद्धी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 375-375 मिलीलीटर की 20 अद्धी देशी शोले प्लेन शराब जब्त की गई।