सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित होटल में मीडिया मंच ने पत्रकार उत्पीड़न का मुद्दा उठाया, संगठन हर पीड़ित के साथ खड़ा रहेगा
अंबाला रोड के एक होटल सभागार में गुरुवार दोपहर 3:00 बजे मीडिया मंच की बैठक जिलाध्यक्ष आलोक अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पत्रकारों पर बढ़ते उत्पीड़न, झूठे मुकदमों और पत्रकारिता के नाम पर हो रही राजनीति पर तीव्र चर्चा हुई। आलोक अग्रवाल ने कहा कि कुछ स्वार्थी लोग पत्रकारों के सम्मान से खिलवाड़ कर रहे हैं जिन्हें बेनकाब किया जाएगा।