मदनपुर: बेरी कलाली चौक से निकली प्रतिभा: होटल संचालक की बेटी पायल गुप्ता ने 92.8% अंक लाकर किया नाम रोशन, जज बनने का सपना
सीमित संसाधनों के बावजूद अगर हौसला मजबूत हो, तो सफलता जरूर मिलती है। इसे साबित कर दिखाया है मदनपुर प्रखंड के बेरी कलाली चौक निवासी पायल गुप्ता ने ।होटल संचालक बब्लू कुमार गुप्ता की बेटी पायल ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 92.8% अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया है।पायल डीएवी पब्लिक स्कूल, शेरघाटी की छात्रा है।