मुरैना नगर: बानमौर के 6 नंबर चौराहे पर भीषण हादसा,डंपर में घुसा कंटेनर,एक घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन,वीडियो शोसल मिडिया पर हुआ वायरल।
मुरैना के बानमौर थाना क्षेत्र में एनएच-44 पर 6 नंबर चौराहे के पास तेज रफ्तार कंटेनर खड़े डंपर में पीछे से जा घुसा।हादसे में चालक उदय सिंह गुर्जर केबिन में फंस गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू चलाकर उसे सुरक्षित निकाला। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया।घटना का वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग पुलिस की सराहना कर रहे।