शाहजहांपुर: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर डीएम ने एसडीएम और तहसीलदारों को जारी किए नोटिस
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने फार्मर रजिस्ट्रीकरण कार्य में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है। विकास भवन सभागार में आयोजित स्थानीय निकाय समीक्षा बैठक में डीएम ने धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सभी एसडीएम व तहसीलदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिन क्षेत्रों में स्थिति बेहद खराब मिली, वहां संबंधित लेखपालों के निलंबन के आदेश भी दिए गए।