गभाना: चंडौस क्षेत्र के एक गांव से युवक ने नाबालिग छात्रा को ले गया, पुलिस तलाश में जुटी
चंडौस क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी बेटी सोमवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह न तो विद्यालय पहुंची और न ही वापस घर लौटी।