एटा: कोत. नगर क्षेत्र के सब्जी मंडी के समीप सराफा बाजार में दो गुटों में मारपीट, घटना का वीडियो वायरल
एटा के घंटाघर स्थित सराफा बाजार में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।यह घटना गुरुवार देर शाम करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है। मारपीट के दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।कोतवाली नगर क्षेत्र के इस सराफा बाजार में हुई इस वारदात का वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।