हज़ारीबाग: जिले में पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान प्रारंभ, पहले दिन कुल 24 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग
लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त चतुर्थ फेज में मतदान की तिथि 13 मई 2024 वाले संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के खूंटी लोकसभा, सिंहभूम लोकसभा, पलामू लोकसभा एवं लोहरदगा लोकसभा के वैसे मतदाता जो विभिन्न निर्वाचन ड्यूटी में हजारीबाग जिले में पदस्थापित हैं उनका मतदान पोस्टल बैलेट के माध्यम से आज प्रारंभ हुआ।